Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूटा महिला पत्रकार का दर्द, भड़ास की खबर के बाद FIR दर्ज

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने मंच से अपने साथ हुई अभद्रता और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत उठाकर सबको चौंका दिया। पीड़ित पत्रकार सोनी कपूर ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने उनके साथ बदसलूकी की, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी।

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद मीडिया पोर्टल ‘भड़ास4मीडिया’ ने घटना की रात ही इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर में पूरे घटनाक्रम को विस्तार से रिपोर्ट किया गया, जिसमें पुलिस की उदासीनता और महिला पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार को उजागर किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामला उठाए जाने और भड़ास पर प्रकाशित रिपोर्ट के बाद, सपा की सोशल मीडिया टीम ने भी इस मुद्दे को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर उठाया और भड़ास की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए प्रकरण को जोरशोर से हाईलाइट किया।

बढ़ते दबाव और मीडिया कवरेज के बाद आखिरकार पुलिस को हरकत में आना पड़ा और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में महिला पत्रकार से अभद्रता के मामले में FIR दर्ज कर ली गई।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संवेदनशील है। साथ ही यह भी साबित हुआ कि मीडिया की सजगता और दबाव से न्याय की दिशा में रास्ता बनता है।

प्रकरण में दर्ज हुई FIR की प्रति देखें…

मूल खबर भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन