Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सपा नेताओं के स्त्री विरोधी चेहरे को दिखाने वाला यह पोस्टर सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों समाजवादी पार्टी की थू थू हो रही है. सपा के स्त्री विरोधी चेहरे के बखूबी उजागर हो जाने के बाद हर पढ़ा लिखा नागरिक इस पार्टी की भरपूर निंदा कर रहा है. बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण पर आजम खान के बेवकूफी भरे बयान के बाद हर आम ओ खास यह कहने पर मजबूर है कि आखिर सपा के नेताओं को हो क्या गया है, क्या उनके घर में बेटी मां नहीं हैं? सपा की सोच को उजागर करता एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस पोस्टर में मुलायम सिंह यादव के ”लड़के हैं, गलती हो जाती है…” वाले बयान और आजम खान के ‘गैंगरेप प्रकरण राजनीतिक साजिश…’ को नेताओं की तस्वीरों के साथ उद्धृत किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को महिलाएं कतई वोट नहीं देने वाली क्योंकि इस सरकार के राज में महिला अस्मिता कतई सुरक्षित नहीं है. लगातार छेड़खानी, गैंगरेप और हत्याओं के प्रकरण से महिलाएं सकते में और गुस्से में हैं. सपा नेताओं का बयान इसमें आग में घी जैसा काम कर रहा है.

कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह पिटी सपा सरकार न तो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर पा रही है और न ही आम जन को. हर तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है. पूरा यूपी लंबे समय से जंगलराज की चपेट में है लेकिन हालिया गैंगरेप की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस पर सपा नेताओं के बेतुके और स्त्री विरोधी बयान से हर कोई स्तब्ध है कि आखिर ये लोग किस मानसिकता के प्राणी हैं और कैसे इन्हें शासन सत्ता का सुख भोगने दिया जा रहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन