Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक पर पत्रकार जमशेद कमर सिद्दीकी की नई शुरूआत, देखें प्रोमो

लंबे समय से आज तक पॉडकास्ट्स पर ‘स्टोरीबॉक्स विद जमशेद’ नाम से कहानियों का लोकप्रिय कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले जमशेद कमर सिद्दीकी अब एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस बार यह शो ऑडियो से आगे बढ़कर वीडियो फॉर्मेट में दर्शकों के सामने आएगा।

आज तक पॉडकास्ट्स के यूट्यूब पेज पर जल्द ही इसका वीडियो वर्ज़न शुरू किया जा रहा है, जिसमें जमशेद स्टूडियो में बैठकर कहानियां सुनाएंगे। खास बात यह होगी कि कहानी के साथ-साथ उससे जुड़ी संबंधित तस्वीरें और विज़ुअल्स भी दिखाई देंगे, जिससे श्रोताओं को एक नया अनुभव मिलेगा।

पी7, इंडिया न्यूज़, गांव कनेक्शन, मंडली और आजतक में लंबी संपादकीय पारी खेलने वाले जमशेद मौजूदा वक्त में आज तक पॉडकास्ट टीम के अहम सदस्य हैं और संपादकीय ज़िम्मेदारियों के साथ लंबे समय से यह शो कर रहे हैं, जिसे दर्शकों और श्रोताओं ने हमेशा सराहा। इससे पहले वह नीलेश मिसरा की कंपनी में एसोसिएट क्रिएटिव हेड रहे हैं, जहां उन्होंने मंडली के लेखकों को कहानियां लिखना सिखाया।

आज तक से जुड़ने के बाद उन्होंने स्टोरीबॉक्स को ऑडियो रूप में शुरू किया था और अब इसके वीडियो वर्ज़न से दर्शकों तक एक नया अंदाज़ पहुंचाने जा रहे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि यह शो यूट्यूब पर भी श्रोताओं और दर्शकों का उतना ही प्यार हासिल करेगा, जितना ऑडियो पॉडकास्ट्स पर मिला है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन