Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक जागरण में हिंदी पत्रकारों की सीधी भर्ती, रेज़्युमे उठाएं नोएडा जायें, देखें डिटेल

नोएडा। मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Jagran New Media ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू ड्राइव का आयोजन किया है। यह ड्राइव 23 अप्रैल (गुरुवार) को नोएडा स्थित कार्यालय में आयोजित होगी।

जारी सूचना के मुताबिक, यह वॉक-इन ड्राइव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक WTT, टॉवर-B, 20वीं मंजिल, सेक्टर-16, नोएडा में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सीवी की हार्ड कॉपी साथ लाने के लिए कहा गया है।

इस भर्ती अभियान के तहत सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, वीडियो प्रोड्यूसर और कंटेंट राइटर (अफिलिएट) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

सब एडिटर (हिंदी/लाइफस्टाइल और इंग्लिश/स्पिरिचुअल) के लिए 1 से 3 साल का अनुभव मांगा गया है, जबकि सीनियर सब एडिटर (हिंदी) के लिए 2 से 5 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं वीडियो प्रोड्यूसर (हिंदी) पद के लिए भी 2 से 5 साल का अनुभव अपेक्षित है।

कंटेंट राइटर (अफिलिएट-इंग्लिश) पद के लिए 1 से 3 साल का अनुभव और अच्छी राइटिंग स्किल्स के साथ बेसिक SEO की समझ जरूरी बताई गई है।

योग्यता के तौर पर ज्यादातर पदों के लिए पत्रकारिता में स्नातक डिग्री और हिंदी टाइपिंग (मंगल फॉन्ट) का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है।

यह सभी पद वर्क फ्रॉम ऑफिस सेटअप के तहत होंगे। मीडिया इंडस्ट्री में एंट्री या बेहतर अवसर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन