Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भगवाधारी गेस्ट ने मुस्लिम मेहमान को Live थप्पड़ मारा, देखें वीडियो

ग़ज़ब है आजकल की टीवी पत्रकारिता. सत्ता के भोंपू बन चुके न्यूज चैनलों के पास खबरों का इतना अकाल है कि अब टीआरपी के लिए लाइव डिबेट में थप्पड़बाजी करा रहे हैं.

धर्म के आधार पर विद्वेष फैलाने वाले न्यूज चैनल सुदर्शन न्यूज के एक लाइव डिबेट शो में भगवा धारण किए एक गेस्ट ने बहस में हिस्सा ले रहे एक मुस्लिम मेहमान को थप्पड़ मार दिया. यह सब कुछ लाइव हुआ.

थप्पड़ वाली घटना के ठीक पहले एंकर महोदय दो मेहमानों के बीच हो रही बहसबाजी को चुप होकर सुनने की नसीहत देते दिखे. यानि वो चाहते थे कि इन दो मेहमानों में बात आगे बढ़े और मार-पिटाई हो जाए.

सवाल ये भी है कि आखिर ऐसे न्यूज चैनलों पर जाते क्यों हैं गेस्ट… क्या पिटने के लिए? क्या ऐसे न्यूज चैनल देखकर हम आप पीत पत्रकारिता को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं?

नीचे दिए वीडियो को देखकर सोचिए और जहर परोसने वाले न्यूज चैनलों को देखना बंद करिए….

https://youtu.be/gmo14EBEyfM

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mohd Abid

    July 7, 2018 at 3:31 pm

    यह तरीका सही नहीं है। और सुदर्शन न्यूज़ चैनल पर भगवा धारियों का बोल बाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन