Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार सुहैल अरशद खान की मौत में लापरवाही का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग

लखनऊ। लखनऊ के चुंगी खुदरा निवासी युवा पत्रकार सुहैल अरशद खान की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और 108 एम्बुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। इस मामले में पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि 20 अक्तूबर 2025 की शाम करीब पाँच बजे सुहैल अरशद खान को हार्ट अटैक आया था। परिजनों के अनुसार, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन 108 एम्बुलेंस सेवा ने समय पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, जिसके चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।

पत्रकार सुहैल अरशद खान के निधन से मीडिया जगत में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। तनवीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि एक जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण एक युवा पत्रकार की जान चली गई।”

उन्होंने मुख्यमंत्री से चार प्रमुख मांगें की हैं —

पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 108 एम्बुलेंस सेवा एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए। दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद दी जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं की निगरानी और सुधार के निर्देश जारी किए जाएं।

पत्र के अंत में सिद्दीकी ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करेंगे और दोषियों को सज़ा दिलाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन