Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कवरेज के दौरान अस्पताल में भिड़ गए दो पत्रकार, एक दूसरे की मां-बहन को इज्जत देता वीडियो वायरल

सुल्तानपुर | पत्रकारिता में दबदबा बनाने और एक दूसरे को ऊंचा दिखाने में होड़ सी मच गई है। आए दिन एक दूसरे के ऊपर मुकदमा लिखवाने से लेकर मारपीट का मामला सामने आता ही रहता है। ऐसे ही एक मामला कल रात कोतवाली नगर में गोली चलने की सूचना पर जिले की मीडिया कर्मी जिला अस्पताल में घटना को कवर करने पहुंचे.

इसी बीच मामूली बात को लेकर PTI न्यूज एजेंसी के पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव और न्यूज1इंडिया के संतोष पाण्डेय आपस में भिड़ गए और एक दूसरे को जमकर मां-बहन की गाली समेत, देख लेने की धमकी भी दे डाली.

मीडियाकर्मियों की करतूत देखकर अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिससे पूरे जिले में दोनों पत्रकारों की थू-थू हो ही रही है, तो वहीं क्षेत्र के लोग मजे ले रहे है.

वहीं अस्पताल में वीडियो बनाने वाला कर्मी भी मजे लेकर वीडियो बना रहा है। फिलहाल इस तरह से दोनो मीडियाकर्मियों अस्पताल परिसर में गाली गलौज कर जाहिलता का परिचय देकर समाज में अलग ही नाम दे रहे है.

देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1829472900614631766?t=KWJaKmbB7qr9go6nwyQ7CA&s=08
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन