Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

मात्र 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से होनहार पत्रकार का निधन

अजमेर के होनहार पत्रकार सुमित कलसी अब हमारे बीच नहीं रहे। 39 वर्ष की अल्पायु में मंगलवार को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

हरदिल अजीज, हंसमुख, मिलनसार सुमित न्यू इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब के राष्ट्रीय महासचिव थे। इसके अलावा वे होराइजन हिंद व दैनिक हुक्मनामा समाचार पत्र से भी जुड़े थे। न्यूज व्यू डॉट इन के संपादक थे।

हाल ही गत 24 अप्रेल को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। रात 12 बजते ही मासूम बच्चों के साथ केक काटा। उस वक्त किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि ये जन्मदिवस उनका आखिरी होगा। उनके निधन से अजमेर जिले के पत्रकारों को गहरा आघात हुआ है। हम कामना करता है कि उनकी आत्मा को मोक्ष मिले।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अमित खान

    May 10, 2019 at 4:15 pm

    नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन