Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर की टांग में धंसी पुलिस की गोली, बोला- दर्द हो रहा है! देखें वीडियो

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर अर्जुन कर्णवाल की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस जीप से कूदकर दरोगा की पिस्टल छीनी और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो अर्जुन के पैर में लगी। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देखें वीडियो…

नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं भी देखें…


अरुण-

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल और एक्टर मुश्ताक खान किडनैप मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय वह दरोगा की पिस्टल निकालकर गाड़ी से कूद गया। फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी.

महेंदर माही-

मेरठ कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैप, फिरौती का मामला, गैंग का मास्टरमाइंड अर्जुन कर्णवाल गिरफ्तार हुआ!

मेडिकल चेकप कराने के लिए जाते वक्त भागने का प्रयास किया, पुलिस की गन छीन कर करी फायरिंग ,जवाबी फायरिंग में अर्जुन को लगी गोली!

जेपी शर्मा-

एक हैरतअंगेज वारदात… कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से फाइव स्टार होटल में कार्यक्रम में एडवांस और फ्लाइट टिकट देकर बुलाया। अगवा कर 24 घंटे मेरठ में बंधक बनाया। मेरठ के चार ज्वेलर्स से आभूषण खरीद कर ऑनलाइन फिरौती वसूली।

ये भी पढ़ें…

यूपी में अपहरण उद्योग उठान पर, सुनील पाल और मुश्ताक खान के बाद लखनऊ के डॉक्टर को ले उड़े किडनैपर, सात लाख देकर छूटी पकड़!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन