Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय ने जीते तीन गोल्ड मेडल- देखें तस्वीरें..

रिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय जी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है. उन्हें गोल्ड मेडल मिलने की सूचना है. वो भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन.

दरअसल 15 से 17 दिसंबर 2023 को कॉमनवेल्थ गेम्स स्टेडियम में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस आयोजन की 400, 800 और 5 हजार मीटर रेस के तीनों ही प्रारूपों में सुप्रिया जी ने न सिर्फ पहली पोजीशन हासिल की बल्कि 5 Km की दूरी महज 28.37 मिनट में तय करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने खेल और हेल्थ को लेकर लोगों से जागरूक रहने और खुद को फिट रखने की अपील भी की है.

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स आयोजन में प्रसिद्ध क्रिकेटर रहे सुरिंदर खन्ना, पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह, अशोक ध्यानचंद (मेजर ध्यानचंद के पुत्र) समेत गायक व सांसद मनोज तिवारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

57 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय देश की चुनिंदा प्रतिष्ठित महिला पत्रकारों में शुमार हैं. वे प्रसिद्ध पत्रकार स्व. आलोक तोमर जी की पत्नी हैं और देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ जुड़ी रही हैं. देखें आयोजन की कुछ तस्वीरें..

ये भी पढ़ें.. वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया रॉय को 24 देशों के ‘एशियन गेम्स इन फिलीपींस’ में मिला छठा स्थान, देखें तस्वीरें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन