त्रिशूर | मलयालम फिल्मों के एक्टर सुरेश गोपी, जो केंद्रीय मंत्री भी हैं, का मीडिया को पत्रकारिता सिखाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है. गोपी, पत्रकारों पर इसलिए भड़क गए, क्योंकि पत्रकारों ने उनसे बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन द्वारा सीपीएम विधायक मुकेश और जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर पूछा गया सवाल दोहरा दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक मुकेश पर हाल ही में कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं.
वहीं, जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से लगातार ‘MEE TOO’ के आरोप वाली आवाजें उठी थीं. इस मसले पर सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मीडिया की ही क्लास ले ली. पूरा घटनाक्रम त्रिशूर का है, जब अभिनेता व केंद्रीय मंत्री गोपी, हरि निलय नामक गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहे थे.
पत्रकारों की क्लास का वीडियो देखने से पहले पूरा मामला तो जान लीजिए
एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने अभिनेता से विधायक बने मुकेश, जयसूर्या, एडावेला बाबू और मनियानपिल्लई राजू समेत 7 अभिनेताओं के खिलाफ पुलिस में यौन उत्पीड़न की कंप्लेन दी है. इनपुट है कि जस्टिस हिमा की रिपोर्ट के बाद इन दिनों मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में चों चों- भों भों मची पड़ी है. एक के बाद एक नए-नए यौन उत्पीड़न के किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं.
उधर, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अभिनेता से केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री बने सुरेश गोपी से बीजेपी ने मुकेश के इस्तीफे की मांग की है. दिलचस्प यह कि सुरेश गोपी भाजपा से ही केंद्रीय मंत्री हैं. मुकेश कोल्लम से दो बार विधायक रह चुके हैं.
सुपरस्टार नेता ने पत्रकारों से कहा क्या?
अभिनेता उर्फ नेता सुरेश गोपी ने कहा कि, कोर्ट को फैसला करने दो, तुम मत बताओ. क्या अदालत ने मुकेश के बारे में कुछ कहा.. तुम इसका इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए कर सकते हो, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन मुद्दा कोर्ट के सामने है, और उसके पास इसके बारे में फैसला लेने की बुद्धि है. मीडिया न केवल अपने फायदे के लिए लोगों को आपस में लड़वा रहा है, बल्कि जनता की धारणा को भी गुमराह कर रहे हो. सभी शिकायतें इस समय सिर्फ आरोप हैं और तुम लोगों को क्या बता रहे हो. सब्र कर लो, कोर्ट को फैसला करने दो. देखें वीडियो…


