Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Rtd IAS Surya Pratap Singh ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में ‘ठाकुर दारोगा’ की कहानी सुनाई

रिटायर आईएएस सूर्य प्रताप सिंह अपनी बेबाकबयानी के लिए जाने जाते हैं. इसी कारण वे योगी सरकार के निशाने पर रहते हैं और पुलिस उनके खिलाफ अक्सर मुकदमें दर्ज कर लेती है. बावजूद इसके, सूर्य प्रताप सिंह सच कहने से बाज नहीं आ पाते.

ये अलग बात है कि सूर्य प्रताप सिंह को गोदी मीडिया वाले अखबार और चैनल आलाकमान के इशारे पर बिलकुल कवरेज नहीं देते. फिर भी सूर्य प्रताप सिंह सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से अपनी जुबान खोले रहते हैं जिससे सत्ताधारियों को मिर्ची लगती रहती है.

काफी देर बाद सूर्य प्रताप सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है. वे अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर चुके हैं. वे अपनी बात विस्तार से अपने यूट्यूब चैनल पर रखेंगे. उनके सपोर्टर और फालोवर उनके चैनल के माध्यम से उनके विचारों से रुबरु होते रहेंगे.

सूर्य प्रताप ने अपने पहले यूट्यूब वीडियो में यूपी के एक ठाकुर दारोगा की कहानी सुनाई है…. इस पहले वीडियो को जबरदस्त लाइक सपोर्ट मिल रहा है… आप भी देखिए और सूर्य प्रताप के चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए….

देखें सूर्य का ट्वीट-

Surya Pratap Singh- ये है मेरे YouTube का पहला वीडियो। शीर्षक : उत्तर प्रदेश के एक #ठाकुर दारोगा की कहानी,सूर्य प्रताप सिंह की ज़ुबानी। कृ. मेरे चैनल को Subscribe करना चाहें तो कर लें। युवाओं के लिए करियर संबंधी जानकारी भी समय समय पर देने का प्रयास करूंगा। कृपया RT भी करें। https://t.co/XJMDwbn1Ew

Thakur Daroga Story

https://www.youtube.com/watch?v=u7Z7lzVSU4w&t=26s
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन