Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

PM मोदी पर टिप्पणियां गंभीर आपराधिक कृत्य, स्वामी और किश्वर पर FIR की मांग

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल पूर्व सांसद डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी तथा प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से संज्ञेय अपराध बताते हुए इंस्पेक्टर गोमती नगर, लखनऊ को इस संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु जनसुनवाई और ईमेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कल 13.28 बजे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया.

इस टिप्पणी तथा डॉ स्वामी के एक पूर्व के इंटरव्यू के आधार पर प्रोफेसर मधु किश्वर ने भी एक्स पर दो पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ये टिप्पणियां सिर्फ गंभीर संज्ञेय अपराध हैं, बल्कि इनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दुष्प्रभाव भी है.

उन्होंने इन्हें धारा 152, 196, 197, 224, 351, 352 और 353 भारतीय न्याय संहिता में अपराध बताते हुए तत्काल एफआईआर की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन