Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में चाकू के बल पर एसी बोगी में कइयों से लूट, नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुआ लुटेरा (देखें वीडियो)

मुजफ्फरपुर से चलकर गाजीपुर, बनारस, इलाहाबाद, कानपुर होते हुए नई दिल्ली को आने वाली ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 के AC बोगी में बीती रात एक लुटेरा घुस आया और पूरे 40 मिनट तक चाकू के बल पर लोगों के मोबाइल वगैरह छीनता लूटता रहा. ट्रेन बनारस से इलाहाबाद पहुंच गई पर कोई पुलिस सहायता नहीं मिली. RPF के सिपाही भी नहीं आए. लुटेरे ने विरोध करने वाले एक पैसेन्जर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया.

Swatantrata senani express के बोगी नंबर B1 में ये वारदात रात में करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच तक होती रही. लेकिन रेलवे की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया. काफी देर बाद जब सुरक्षा बल आए तो लुटेरा गायब हो गया. चलती ट्रेन में लुटेरा कहां गायब हो गया, यह सवाल सबकी जेहन में था. तभी टिकट चेकिंग शुरू कर दी गई ताकि बेटिकट यात्रियों की पड़ताल कर उसमें से लुटेरे को तलाशा जा सके.

चेकिंग के दौरान एक शख्स बेटिकट निकला लेकिन वह अपना परिचय पुलिस वाले के रूप में देता रहा. बाद में जब उससे कड़ाई की गई तो उसने चोरी की घटना को कुबूल कर लिया और चोरी के सभी मोबाइल टायलेट के कमोड में मिल गए. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोच में उपस्थित गाजीपुर के यात्री कुंवर रुपेंद्र बहादुर सिंह रिंकू ने चोर को पकड़े जाने का वीडियो बना लिया जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में बीती रात चाकू के बल पर कई घंटे तक लूटपाट करता रहा लुटेरा, सुरक्षा बल आए तो पहचान बदल कर गायब हो गया, दुबारा टेकिट चेकिंग के दौरान खुद को सिपाही बताता रहा लेकिन इस तरह कर लिया गया गिरफ्तार, देखें वीडियोhttps://youtu.be/wUDJi_FFSp4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन