Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

हैदराबाद। तेलुगु मीडिया की जानी-मानी एंकर और पत्रकार स्वेच्छा वोटारकर का शव शुक्रवार रात हैदराबाद के जवाहर नगर स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वेच्छा पिछले 18 वर्षों से विभिन्न तेलुगु टीवी चैनलों में बतौर पत्रकार और एंकर सक्रिय थीं। उन्हें सबसे अधिक पहचान ‘टीवी9’ न्यूज़ चैनल में काम करने के दौरान मिली थी। वर्तमान में वे एक अन्य टीवी चैनल में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत थीं और तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (TUWJ) की राज्य समिति की सदस्य भी थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वेच्छा अपनी स्कूल जाने वाली बेटी के साथ जवाहर नगर के एक अपार्टमेंट के पेंटहाउस में रहती थीं। करीब पांच साल पहले उनका तलाक हो चुका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह कठोर कदम क्यों उठाया।

पुलिस आत्महत्या, साजिश या किसी अन्य संदेहास्पद कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है। स्वेच्छा की अचानक मौत से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है और उनके साथी पत्रकारों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन