Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज नेशन नेटवर्क के साथ सैयद उवैस अली ने किया नई पारी का आगाज़

न्यूज नेशन में विशेष ज़िम्मेदारी निभायेंगे उवैस, जी मीडिया को कहा अलविदा… सैयद उवैस अली उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में संवाददाता के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कई बड़े संस्थान के साथ कार्य किया हुआ है।

सैयद उवैस अली ने ज़ी मीडिया के जी सलाम न्यूज चैनल में देवबंद , सहारनपुर, मुरादाबाद , अमरोहा , संभल , रामपुर आदि जगहों पर काफी लंबे समय तक काम किया है। आज उन्होंने देश का नामचीन राष्ट्रीय न्यूज चैनल न्यूज़ नेशन नेटवर्क के साथ काम करने का आगाज़ कर दिया। हालाकि लंबे समय से वह जी मीडिया में काम नहीं कर रहे थे।

आपको बता दें कि सैयद उवैस अली जी सलाम, आईएनए न्यूज एजेंसी , जैन टीवी, टीवी 9, सुदर्शन टीवी, टाइम टीवी, मेट्रो न्यूज टीवी चैनल, समाचार प्लस उत्तरप्रदेश / उत्तराखंड आदि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विभन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने प्रिंट मीडिया में भी काम किया हुआ है।

सैयद उवैस अली ने देश के कई बड़े नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू भी किया है। सैयद उवैस अली को मीडिया जगत में 12 वर्ष से अधिक समय कार्य करते हुए पूर्ण हो गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन