Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

तहलका इंडिया संवाद कार्यक्रम के मंच से दिग्गजों का सीधा संवाद, मीडिया पार्टनर रहा भड़ास, देखें तस्वीरें/वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘तहलका संवाद – देश की बात, सीधा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 20 अप्रैल 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर भड़ास4मीडिया और चैनल पार्टनर भारत एक्सप्रेस रहे।

आयोजकों के अनुसार, इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य समसामयिक मुद्दों पर खुली और सीधी चर्चा को बढ़ावा देना है, जहां अलग-अलग विचारों का आदान-प्रदान हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। आयोजन की शुरुआत में उच्च शिक्षा मंत्री (कैबिनेट) योगेंद्र उपाध्याय, भड़ास4मीडिया के फाउंडर एडिटर यशवंत सिंह और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय एक साथ मंच पर नजर आए।

तहलका इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे हिल्टन गार्डन इन, लखनऊ में शुरू हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रभावशाली लोग, पत्रकार और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल हुए।


आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में “तहलका संवाद” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तकनीक के इस दौर में फैल रही फेक न्यूज़ के खिलाफ चल रही मुहिम पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी,उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्‍द्र उपाध्‍याय जी, भड़ास फॉर मीडिया के फाउंडर यशवंत सिंह जी सहित कई इन्फ्लुएंसर्स, पत्रकार और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। -उपेंद्र राय, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ


डीसीएम बृजेश पाठक जी का पोस्ट-

आज लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया संस्थान “तहलका इंडिया न्यूज़” द्वारा आयोजित तहलका कॉन्क्लेव एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में सम्मिलित होकर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को सम्मानित करते हुए।

इस अवसर पर मा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, राष्ट्रीय सह संयोजक, भाजपा, अल्पसंख्यक मोर्चा श्री तालिब शेख जी, सीएमडी एवं चेयरमेन, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल श्री उपेंद्र राय जी, सीईओ तहलका इंडिया न्यूज़ सुश्री अमृतांजलि जी, संस्थापक एवं संपादक, स्टेट हेड श्री अश्वनी अवस्थी जी, भड़ास 4 मीडिया के संस्थापक संपादक श्री यशवंत सिंह जी, बिजनेस हेड एवं ग्रुप एडिटर श्री कुलदीप त्रिपाठी जी, महासचिव, न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया डॉ विपिन गौड़ जी, तहलका न्यूज़ से श्री मृत्युंजय मिश्रा जी, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म नजरबट्टू से आरजे तृप्ति जी, आरजे सोना जी, आरजे प्रतीक जी, नितिशा मल्होत्रा जी, डॉ विनीश थॉमस जी, वैद्य श्री सुभाष नायक जी, अदिति उमराव जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन