Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

तन्मय बरनवाल ने छोड़ा अमर उजाला, इस अखबार से शुरू की नई पारी

डिजिटल और ब्रॉडकास्ट मीडिया के उभरते चेहरे तन्मय बरनवाल अब नव भारत लाइव के साथ नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है. तन्मय इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में सीनियर प्रोड्यूसर सह एंकर (Senior Producer & Anchor) की जिम्मेदारी संभालेंगे

तन्मय बरनवाल का मीडिया करियर शानदार रहा, जिसमें उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन में अपनी एक खास पहचान बनाई है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले तन्मय को मीडिया जगत का गहरा अनुभव है

इससे पहले अमर उजाला डिजिटल को तन्मय ने अलविदा कहा यहाँ इन्होंने बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और एंकर डेली न्यूज़ बुलेटिन और स्पेशल सेगमेंट की कमान संभाली फिर हाइपरलोकल टीम के साथ भी जुड़े

तन्मय ने आईटीवी नेटवर्क और खबर फ़ास्ट में भी अपनी सेवाएं दी है दिल्ली में नेशनल न्यूज़ कंटेंट और डिजिटल-फर्स्ट शो के जरिए दर्शकों से जुड़े। डेलीहंट (Dailyhunt) वन इंडिया (OneIndia) और पब्लिकवाइब में भी अपनी सेवाएं दी हैं

तन्मय केवल स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन के पीछे की रणनीति बनाने में भी माहिर हैं. यूट्यूब ग्रोथ, लाइव स्ट्रीम मैनेजमेंट और सोशल मीडिया ऑपरेशन्स में उनकी पकड़ ने उन्हें एक ‘मल्टी-टास्किंग’ प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ताल्लुक रखने वाले और नोएडा में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने के बाद, तन्मय का अब नागपुर में ‘नवभारत’ के साथ जुड़ना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन