Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तेलंगाना में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए बढ़ी बस पास वैलिडिटी की तारीख

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) ने राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए रियायती बस पास की वैलिडिटी 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है. बता दें कि वर्तमान बस पास की वैधता 30 जून को समाप्त हो रही थी.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तेलंगाना ने भी हाल ही में एक आदेश जारी कर पत्रकारों के मान्यता कार्ड की समय सीमा बढ़ाई है ताकि पत्रकार परिवहन निगम की इस रियायत का लाभ उठा सकें.

बता दें कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए बस पास आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो चुकी है. पत्रकारों को https://tgsrtcpass.com/journalist.do?category=Fresh इस लिंक पर जाकर फोटो एवं मान्यता पत्र अपलोड कर आवेदन करना होगा.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से इन आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन के बाद TGSRTC पत्रकारों को बस पास जारी करेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन