Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भारत समाचार चैनल के पत्रकार को थानेदार ने भेजा नोटिस

‘नोट जमा करने गए किसान के रुपए निकले नकली’ खबर चलाने पर भारत समाचार के पत्रकार को दिया गया नोटिस… भारत समाचार के पत्रकार पर अफवाह फैलाने का लगा आरोप…

जनपद बदायूं के वजीरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि भारत समाचार में तैनात पत्रकार विपिन कुमार यादव ने नोट जमा करने पहुँचे किसान के रुपए नक़ली निकलने का समाचार भारत न्यूज़ चैनल एवं ट्विटर पर प्रसारित किया। जांच करने पर पाया गया कि यह नोट चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नाम से बच्चों के मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है। उक्त नोट असली नोट की तरह दिखाई नहीं देता है। देखने मात्र से ही यह नोट बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए प्रतीत हो रहे हैं। कोई भी व्यक्ति उक्त नोट को लेकर वजीरगंज स्थित किसी भी बैंक शाखा में जमा करने हेतु नहीं गया था। थानेदार ने पत्रकार विपिन यादव से जवाब मांगा है कि भ्रामक खबर का प्रसरण किस हाल में किया गया।

पत्रकार का पक्ष पढ़ें-

भारत समाचार के रिपोर्टर ने थानेदार को दिया लिखित जवाब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. बिपिन यादव भारत समाचार रिपोर्टर बदायूँ

    May 30, 2023 at 2:52 pm

    महोदय यह ख़बर बदायूँ से किसान की वाइट देने एबम शिकायत करने पर चलाई गयी हे
    इसमे शाखा कैशियर की वाइट में साफ़ कहा गया हे की किसान द्वारा दिए गए नोटों में 5 नकली 2 हजार रूपये के नोट निकले हें आपको बता दें किसान अनपढ़ हे उसको हो सकता हे की नोट की नकली असली की पहचान भले से कम हो किंतु बैंक का कैशियर भारतीय मुद्रा की अच्छे से पहचान रखता हें उनके द्वारा दी गयी वाइट में साफ़ कहा गया हे की नोट नकली हें
    अगर चूरन वाले नोट होते तो कैशियर इस बात का उल्लेख अपनी हमको दी गयी वाइट में अवश्य करते
    थाना अध्य्क्ष वजीरगंज श्री धनंजय पांडे जी पत्रकार पर वेवजह दवाव बनाकर खबरों को भ्रामक बता रहें हें उनके द्वारा दिए गए नोटिस में हमारे बकील द्वारा उनको जवाव दे दिया गया हे तथा साथ में किसान एबम बैंक केशियर की CD भी भेज दी गयी हे

    अगर किसी को ज्यादा एबीडेन्स चाहिए तो हमारे इस नबर से प्राप्त कर सकते हें +919410086000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन