Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

थप्पड़ मारते सीएमओ का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पत्रकार के खिलाफ मुकदमा

मामला यूपी के सुलतानपुर जिले का है जहां जिला अस्पताल में 20 नवम्बर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबी सिंह ने इमरजेंसी में एक युवक को दलाल बता कर थप्पड़ मार दिया. इसका वीडियो वहां पर मौजूद साधना न्यूज़ व सर्किल ऐप के पत्रकार लाल जी ने बना लिया.

लालजी ने इस खबर को अच्छी तरह से पेश किया और अपने अन्य पत्रकार साथियों को भी वीडियो दिया ताकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस कारनामे को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके.

इस वीडियो को अधिकतर मीडियाकर्मियों ने बखूबी चलाया. इस पर जिला अधिकारी सी इंदुमती ने जांच भी बैठा दिया. लेकिन खबर चलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबी सिंह ने खीज में कोतवाली में जाकर पत्रकार लाल जी समेत चार अन्य लोगों के नाम गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया.

मुकदमा दर्ज होने के बाद जहां पत्रकार संगठनों में रोष है तो वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रवय्ये से सभी नाराज भी हैं।

https://youtu.be/gYk-W_y09as
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन