Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

द हिंदू को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर की तलाश

नई दिल्ली/चेन्नई। देश के प्रतिष्ठित अखबार The Hindu ने अपनी सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान सोशल मीडिया सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है।

इन पदों के लिए 1 से 3 साल अनुभव वाले उम्मीदवार सोशल मीडिया सब एडिटर और 3 से 5 साल अनुभव वाले उम्मीदवार सीनियर सब एडिटर के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सभी पद वर्क-फ्रॉम-ऑफिस होंगे और नियुक्ति चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि और नई दिल्ली कार्यालयों के लिए की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), लिंक्डइन और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट तैयार करना, आकर्षक हेडलाइंस और कैप्शन लिखना, ट्रेंडिंग खबरों पर नजर रखना और सोशल मीडिया रणनीति को बेहतर बनाना होगा। इसके अलावा पोस्ट प्लानिंग, शेड्यूलिंग, कमेंट मॉडरेशन और परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रेज्यूमे “Social Media Sub Editor” या “Social Media Senior Sub Editor” सब्जेक्ट लाइन के साथ [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन