Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डेंगू ने Times Now Navbharat के इस युवा मीडियाकर्मी को भी निगला

टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के सीनियर गेस्ट कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा का आज सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया। दीपक पिछले 4 दिन से डेंगू से लड़ रहे थें। शुक्रवार को उनको दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से वह रविवार दोपहर लगभग 12 बजे से वेंटिलेटर पर थे। आज सुबह लगभग 5.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दीपक हमेशा से ही अपने खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। पहली मुलाकात में ही किसी को अपना बना लेते थें।

दीपक ने अपने करियर की शुरुआत News24 से की थी। उसके बाद उन्होंने नेटवर्क 18 व इंडिया टीवी में अहम पदों पर सेवाएं दी ।

दीपक मूल रूप से बिठौली गांव जिला आगरा के निवासी थे व वर्तमान में करतार नगर दिल्ली में निवास कर रहे थे । उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा व बेटी हैं। उनके बेटे का जन्म हाल ही में 19 अक्टूबर को हुआ था। उनके निधन से उनके परिजनों व शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है।

देखें वीडियो-

https://fb.watch/o8FFtLDUEX/?mibextid=v7YzmG

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन