Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

टाइम्स ऑफ इंडिया और मराठी दैनिक लोकसत्ता को पत्रकारों की जरूरत

देश के प्रमुख मीडिया संस्थान अब नए पत्रकारों को मौका देने की तैयारी में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडियन एक्सप्रेस के मराठी दैनिक लोकसत्ता ने हाल ही में रिपोर्टर्स और बिजनेस जर्नलिस्ट्स के लिए वैकेंसी निकाली है।


टाइम्स ऑफ इंडिया ने मदुरै (तमिलनाडु) में रिपोर्टर्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्था को ऐसे युवा और ऊर्जावान पत्रकारों की तलाश है, जिन्हें आमजन से जुड़ी खबरों को कवर करने में रुचि हो।

खास बात यह है कि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।


द इंडियन एक्सप्रेस समूह का मराठी अख़बार लोकसत्ता अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म loksatta.com के लिए बिजनेस जर्नलिस्ट्स की नियुक्ति कर रहा है। ये पद मुंबई में भरने हैं और इसके लिए दो से छह साल तक का अनुभव अनिवार्य है।

उम्मीदवारों के पास फाइनेंशियल मार्केट व प्रॉडक्ट्स की अच्छी समझ के साथ-साथ मजबूत न्यूज सेंस और लेखन-संपादन कौशल होना जरूरी है।

उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेजें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन