Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तुषार कांति विश्वास के निधन से बांग्ला पत्रकारिता का एक सूर्य अस्त हो गया!

रीता दास-

पूरा जीवन सादगी और ज़मीन से जुड़कर तुषार दा ने पत्रकारिता की। प्रेस-वार्ता के दौरान उनका एक ही सवाल होता था, जिसका सामना करना सामने वाले के लिए बड़ा मुश्किल होता था। काफी स्नेह मिला और सीखने बहुत कुछ…बांगला पत्रकारिता का एक सूर्य आज अस्त हो गया।


सिलिगुरी जर्नलिस्ट क्लब लिखता है-

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे सभी के प्रिय तुषार कांति विश्वास का आज सुबह निधन हो गया। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन की एक उज्ज्वल विरासत छोड़ते हुए, उन्होंने अपने करियर का अंतिम चरण ‘उत्तरबंग समाचार’ में बिताया।

हमने एक समर्पित पत्रकार, अभिभावक समान व्यक्ति और सहकर्मियों के लिए प्रेरणा देने वाले इंसान को खो दिया है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

उन्हें श्रद्धांजलि और प्रणाम। हम उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन