Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

TV 27 न्यूज़ के CEO अशोक अग्रवाल समेत तीन लोगों का सड़क हादसे में निधन!

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में TV 27 न्यूज़ चैनल के CEO अशोक अग्रवाल सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई और कई बार पलटते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार रविवार सुबह करीब 6 बजे उन्नाव जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण चालक को आगे चल रहे या खड़े किसी वाहन का अंदाजा नहीं हो सका। आशंका है कि किसी वाहन से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार कई बार पलटी खाते हुए काफी दूर जा गिरी।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और यूपीडा (UPIDA) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) पुत्र विनोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल के रूप में की है। तीनों मृतक मोदीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। चौथे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और परिजनों से संपर्क साधा गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दुखद घटना की खबर फैलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। TV 27 न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी सहित अशोक अग्रवाल के सैकड़ों चाहने वाले उन्नाव के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शव को लेकर सभी लोग शाम तक वापस लौटेंगे। अशोक अग्रवाल का अंतिम संस्कार गाजियाबाद में किया जाएगा।

यह हादसा एक बार फिर सर्दियों में एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि घने कोहरे के बावजूद सावधानी न बरतने से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन