Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पर पाँच चेहरे- तीन झगड़ालू मेहमान, एक उबलता एंकर और नीचे पट्टी में लिखा- “अबकी बार, लड़ाई आर-पार!”

दिलीप मिश्रा-

ह से ज्यादा दिन हो चुके हैं। हमारा एक जवान पाकिस्तान के कब्जे में है। हम कड़ी निंदा, गंभीर चिंता, गहरी संवेदना और उचित कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन अब तक बीएसएफ जवान की वतन वापसी संभव नहीं हो पाई है।

इधर टीवी चैनलों पर जंग छिड़ गई है। एंकरों ने माइक नहीं, मिसाइल थाम लिए हैं। कोई स्टूडियो से लड़ाकू विमान उड़ाकर दुश्मन के टैंकों को उड़ा रहा है तो कोई नक्शे पर उँगली रखकर चिल्लाता है-“देखो हम अंदर तक घुस आए हैं” और एक तो इतना ‘राष्ट्रभक्त’ है कि अपनी जुबान से ही आग निकाल रहा है।

टीवी स्क्रीन पर पाँच चेहरे, तीन झगड़ालू मेहमान, एक उबलता एंकर और नीचे पट्टी में लिखा- “अबकी बार, आर-पार की लड़ाई!”

उधर सोशल मीडिया का हाल पूछिए मत। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से पास आउट हुए जनरल्स ने मोर्चा संभाल लिया है। हर चैट ग्रुप में पाकिस्तान को तोड़ा जा चुका है। कोई कहता है “हमारे जवान पहुंच गए हैं”, कोई बताता है “वो डर के मारे भाग गए।”

ट्विटर पर दस गालियाँ रोज़ लिख देने से आपको ‘डिजिटल परमवीर चक्र’ मिल जाता है। इस युद्ध में शामिल होने के लिए चाहिए बस—मोबाइल में 4G और दिमाग में 2MB देशभक्ति।

हम युद्ध का ट्रेलर बनाते हैं। बस ‘लड़ता हुआ दिखना’ चाहते हैं। क्योंकि कहीं कोई है, जो इस ‘रण-रंगमंच’ के हर परदे के पीछे खड़ा है। जिसके लिए युद्ध का माहौल एक मौका है।

टीवी से रिलेटेड ये खबर भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन