‘टीवी9 भारतवर्ष’ ने अपने ग्रोथ प्लान और इंटरनल टैलेंट को नई पहचान देने के उद्देश्य से लीडरशिप टीम में कई अहम बदलाव किए हैं। संस्थान की ओर से जारी इंटरनल मेल के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद एडिटोरियल क्वालिटी को और मजबूत करना, क्रिएटिव इनोवेशन को बढ़ावा देना और नेटवर्क स्तर पर विजुअल पहचान को सशक्त करना है।
मोहम्मद सईद बने आउटपुट हेड
मोहम्मद सईद को आउटपुट टीम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह चैनल के सभी आउटपुट ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे मैनेजिंग एडिटर को रिपोर्ट करेंगे। बीते तीन वर्षों में उन्होंने कंटेंट कंट्रोल और टीम मैनेजमेंट में मजबूत नेतृत्व क्षमता दिखाई है। लीडरशिप ट्रांजिशन के दौरान आउटपुट टीम को संभालते हुए उन्होंने एडिटोरियल स्टैंडर्ड बनाए रखा और क्रिएटिव एक्सीलेंस व ऑपरेशनल एफिशिएंसी के बीच संतुलन कायम किया।
सुधीर कुमार पांडेय को हेड ऑफ प्रोडक्शन
सुधीर कुमार पांडेय को हेड ऑफ प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह प्रोडक्शन टीम का नेतृत्व करेंगे और ऑपरेशंस संभालेंगे। वह भी सीधे मैनेजिंग एडिटर को रिपोर्ट करेंगे। चैनल के विशिष्ट लुक और फील को गढ़ने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में प्रोडक्शन और प्रोग्रामिंग की गुणवत्ता लगातार बेहतर हुई है और नेटवर्क स्तर पर एकरूप विजुअल पहचान विकसित हुई है।
आशीष पांडेय बने हेड ऑफ प्रोग्रामिंग
आशीष पांडेय को हेड ऑफ प्रोग्रामिंग नियुक्त किया गया है। वह चैनल की प्रोग्रामिंग रणनीति, विशेषकर चुनावी प्रोग्रामिंग का नेतृत्व करेंगे और मैनेजिंग एडिटर को रिपोर्ट करेंगे। उनके नेतृत्व में चैनल के प्रमुख राजनीतिक शो, चुनाव कवरेज, कॉन्क्लेव और ‘&5’ व ‘दृश्यम’ जैसी सिग्नेचर प्रॉपर्टीज को दर्शकों से मजबूत जुड़ाव मिला है।
सिद्धार्थ त्रिपाठी को मिली ‘नेक्स्ट 9’ की कमान
सिद्धार्थ त्रिपाठी को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ ‘नेक्स्ट 9’ प्लान के तहत चैनल की क्रिएटिव कंटेंट स्ट्रैटेजी और भविष्य के लिए तैयार प्रोग्राम्स के विकास की जिम्मेदारी दी गई है। ‘सत्ता’ और ‘फिक्र आपकी’ जैसे फ्लैगशिप शोज़ तैयार कर चुके सिद्धार्थ ने प्राइम टाइम में चैनल की मजबूत पहचान बनाई है। उनकी क्रिएटिव सोच को देखते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति में अहम भूमिका सौंपी गई है। वह मैनेजिंग एडिटर को रिपोर्ट करेंगे।
मुकुल पुर्थी को ग्राफिक्स हेड के रूप में पदोन्नति
मुकुल पुर्थी को ग्राफिक्स हेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वह चैनल के सभी ग्राफिक्स, लुक एंड फील और ग्राफिक्स ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह नेटवर्क हेड–ग्राफिक्स को रिपोर्ट करेंगे और मैनेजिंग एडिटर को डॉटेड लाइन में रिपोर्टिंग करेंगे। सीनियर विजुअलाइज़र के रूप में उन्होंने इनोवेटिव ग्राफिक्स के जरिए चैनल की विजुअल लैंग्वेज को नया आयाम दिया है।
विशाल शिबोरा का नेटवर्क-लेवल फोकस
विशाल शिबोरा अब नेटवर्क स्तर पर ग्राफिक्स से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही उनकी टीम टीवी9 भारतवर्ष में नए इनिशिएटिव्स और बड़े आयोजनों से जुड़े कार्यों को संभालती रहेगी। मुकुल पुर्थी के साथ मिलकर उन्होंने चैनल के ग्राफिक्स कंटेंट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपनी नई भूमिका में वह नेटवर्क हेड–ग्राफिक्स को रिपोर्ट करेंगे।
इन बदलावों के जरिए टीवी9 भारतवर्ष ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संस्थान भविष्य की चुनौतियों और कंटेंट इनोवेशन के लिए आंतरिक प्रतिभाओं पर भरोसा करते हुए मजबूत लीडरशिप तैयार कर रहा है।



