Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सिर्फ दो पत्रकार निकाल रहे हैं 12 पेज का हिंदी दैनिक ‘प्रातःकाल’!

मुम्बई में रहने वाले मारवाड़ी और राजस्थानी समाज के लोगों के मुखपत्र हिंदी दैनिक प्रातःकाल में सिर्फ 2 मीडियाकर्मी काम करते हैं! 12 पेज के इस अखबार में न तो मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश लागू है और न ही इस अखबार का मालिक कभी श्रम विभाग को कोई दस्तावेज दे रहा है. यहां मणिसाना वेज बोर्ड भी नहीं लागू किया गया था. ये खुलासा हुआ है आरटीआई के जरिये. मुम्बई के निर्भीक पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट शशिकान्त सिंह ने मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश प्रातःकाल अखबार में लागू है या नहीं, इसकी जानकारी श्रम आयुक्त कार्यालय महाराष्ट्र से मांगी थी.

इसके बाद जो दस्तावेज मिले उससे खुलासा हुआ कि प्रातःकाल अखबार ने मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश नहीं लागू की है और न ही इस अखबार का प्रबंधन श्रम आयुक्त कार्यालय को मजीठिया वेज बोर्ड से जुड़ा कोई दस्तावेज दे रहा है. आरटीआई के जरिये ये भी बताया गया है कि इस समाचार पत्र में वर्किंग जर्नलिस्ट कटेगरी में सिर्फ 2 कर्मचारी काम करते हैं. इस अखबार में कुल 8 कर्मचारी हैं जिसमें 2 वर्किंग जर्नलिस्ट कैटगरी में और बाकी छह नान वर्किंग जर्नलिस्ट कैटगरी में आते हैं. यानी दो पत्रकार 12 पेज का ये अखबार निकाल रहे हैं. इस आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि इस अखबार का कार्यालय मुम्बई के अँधेरी पश्चिम में है और 13 जून 2016 को इसके कार्यालय में श्रम विभाग के अधिकारी जाँच के लिए गए लेकिन कंपनी प्रबंधन ने आज तक मजीठिया वेज बोर्ड से जुड़ा कोई कागजात नहीं दिया.

शशिकान्त सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन