Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने फिर खोला उमेश के खिलाफ मोर्चा, अबकी अमृतेश भी आरोपी, पढ़ें FIR

पिछली बार जब उमेश कुमार को रांची जेल ले जाया गया तो उसके पीछे अमृतेश चौहान की एफआईआर थी. तब अमृतेश चौहान पीड़ित थे और उमेश कुमार आरोपी. अबकी उमेश कुमार के साथ साथ अमृतेश चौहान भी आरोपी बना दिए गए हैं. उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार अब उमेश और अमृतेश दोनों के पीछे पड़ चुकी है.

ताजा एफआईआर डाक्टर हरेंद्र सिंह रावत की तरफ से है जिसमें उमेश कुमार, अमृतेश चौहान, पहाड़ टीवी, क्राइम स्टोरी, पर्वतजन आदि को आरोपी बनाया गया है. इस एफआईआर के बाद गिरफ्तारियां शुरू हो चुकी हैं. क्राइम स्टोरी के संपादक राजेश शर्मा को उनके घर से अरेस्ट कर लिया गया है. पर्वतजन के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल कई दिनों से गायब बताए जा रहे हैं.

तो कह सकते हैं कि उत्तराखंड में सरकार के खिलाफ लिखने-बोलने वाले पत्रकारों का नए सिरे से उत्पीड़न शुरू हो गया है.

पढ़ें इस प्रकरण में दर्ज एफआईआर…

इस प्रकरण पर उमेश कुमार ने एक वीडियो अपने एफबी वॉल पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखा है. देखें Video

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

रात में घर में घुस अरेस्ट करने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पत्रकार की जमकर पिटाई की, देखें वीडियो

उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार पर एफआईआर, पत्रकार राजेश शर्मा गिरफ्तार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन