Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पीलीभीत में उपाधि कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी, 17 पर मुकदमा

निर्मल कांत शुक्ल-

उत्तर प्रदेश में योगी राज में मिशन शक्ति अभियान को दबंग युवकों ने दिखाया ठेंगा… लेखराज चौराहे के अरविंद ने साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम… लड़कों ने दबंगई दिखाते हुए जान से मारने की भी दी धमकी

पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय की छात्रा के साथ कॉलेज के अंदर दबंग युवकों ने छेड़छाड़ की। अश्लील हरकतें करने लगे। छात्रा को बाहर निकलने पर तेजाब डालने की धमकी दी। देने वाले करीब 17 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर को कॉलेज के अंदर अरविंद नाम का लड़का, जो लेखराज चौराहे का है, अपने साथ 15-16 लड़कों को लेकर कॉलेज में आया था, जिनमें कुछ के नाम रितिक शर्मा, लकी शर्मा, धनंजय आदि थे, जिन्होंने कॉलेज के अंदर आकर पहले तो अश्लील हरकतें की और उसके बाद गलत नीयत से हाथ पकड़ा लिया। विरोध करने पर अरविंद नाम के छात्र में कॉलेज से बाहर निकलने पर तेजाब डालने की धमकी दी।

तहरीर के अनुसार पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी आरोपी देते रहे। पीड़िता ने बताया है कि जब छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया तो मौके पर कॉलेज की कई छात्राएं मौजूद थी, सभी गवाही देने की बात कह रही हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लकी शर्मा, रितिक शर्मा,धनंजय और अरविंद सहित 13 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई हैं।

इस गंभीर मामले में 17 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया जाएगा।

  • श्रीकांत द्विवेदी
    प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सुनगढ़ी।

(पीलीभीत से वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कांत शुक्ल की रिपोर्ट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन