Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर के दो संपादकों ने अमर उजाला ज़्वाइन किया

दैनिक भास्कर के संपादकों को तोड़ तोड़ कर अमर उजाला में लाया जा रहा है। अमर उजाला में उच्च पदस्थ भास्कर लॉबी (जो पहले दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं) ने भास्कर तोड़ो अभियान जारी रखते हुए दो युवा संपादकों को अमर उजाला में लाने में कामयाबी हासिल की है।

दैनिक भास्कर भोपाल में संपादक रहीं उपमिता वाजपेयी अब अमर उजाला का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें वाराणसी संस्करण का स्थानीय संपादक बनाया गया है।

इसी तरह दैनिक भास्कर में कई जगहों पर संपादक रहे और अब स्टेट एडिटर के रूप में कार्यरत अंकित शुक्ला को अमर उजाला कानपुर का वरिष्ठ स्थानीय संपादक बनाया गया है।

बनारस और कानपुर में अमर उजाला में जो संपादक कार्यरत थे वे रिटायर हो चुके हैं जिसके बाद नए संपादकों की भर्ती की गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन