Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद्र शर्मा का 92 साल की उम्र में हुआ निधन

हर्ष कुमार-

मुजफ्फरनगर की पत्रकारिता के भीष्म पितामह उत्तम चंद्र शर्मा की उम्र 92 साल थी। वे काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। कल उन्हें बुखार आया और आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुजफ्फरनगर में बुलेटिन अख़बार के संस्थापक व संपादक श्री उत्तमचंद शर्मा जी का निधन बहुत दुखद है। जिले की पत्रकारिता में दैनिक देहात के संपादक राजरूप वर्मा जी का तो केवल नाम ही सुना था लेकिन उत्तम जी को पत्रकारिता के शुरूआती दिनों में देखने समझने का भी अवसर मिला।

उनकी पंक्ति के ही पुराने पत्रकार जीतेंद्र दीक्षित, विजयपाल गिरी व श्रवण शर्मा जी पहले ही दुनिया को विदा कह चुके हैं। सब उत्तम जी से जूनियर ही थे।

उत्तमचंद जी ने लंबी पारी खेली एक बडे़ खिलाड़ी की तरह। जिले में अखबार तो बहुत निकले लेकिन अपने स्टाफ को सैलरी तक नहीं दे पाए। उत्तम जी के संस्थान के बारे में ऐसा कभी नहीं सुना। यही उनकी बड़ी जीत थी।

क्षेत्रीय अखबारों के स्वर्ण काल में भी बुलेटिन स्थान बरकरार रखता रहा। उत्तमचंद जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन