Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकारों को धमका रहे वसूलीबाज आरक्षक पिंटू मिश्रा पर कार्रवाई कब होगी?

मनोज सिंह

रायपुर | छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी चर्चा में है। नाम है पिंटू मिश्रा। वर्दी की आड़ में इनका काम सिर्फ सटोरियों, अवैध गांजा और शराब बेचने वालों से जबरन वसूली करना भर है।

वसूली के लिए कुख्यात खमतराई थाने के आरक्षक पिंटू मिश्रा आजकल पत्रकारों की खबर छपवाने की धमकी देकर मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश करने लगा है… आरक्षक पिंटू मिश्रा पिछले लगभग 20 दिन से मनजीत सिंह से जबरन 20 हजार रुपए कि, यह कहते हुए मांग करता था कि तुम सट्टा खिलाते हो… जबकि मनजीत सिंह कहता था कि हम सट्टे का काम नहीं करते हैं…

इस बात पर जब भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मनोज सिंह ने आरक्षक पिंटू मिश्रा को समझने की कोशिश की.. तो मिश्रा ने मनोज से भी अभद्रता की और नई दुनिया अखबार के दीपक शुक्ला के साथ मिलकर उनसे गाली गलौज मारपीट भी किया…

जिस मामले में संवाददाता मनोज सिंह ने दीपक शुक्ला के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है… यह कोई पहला मौका नहीं है जब पिंटू मिश्रा द्वारा जबरन वसूली करने की कोशिश हुई है… यह पहले भी रायपुर में जबरन वसूली करता रहा है।

नई दुनिया के पत्रकारों के साथ इसका तालमेल बेहतर है, इसलिए कभी भी इसकी उच्च स्तरीय जांच या अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किया जा सका…. सबसे हैरतअंगेज ये है कि आरक्षक पिंटू मिश्रा खमतराई थाना क्षेत्र में बचपन से निवासरत है…और इस थाना क्षेत्र में उसकी पोस्टिंग की गई है….

इस मामले की मनोज सिंह के तरफ से पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है… पिंटू मिश्रा की वॉइस रिकॉर्डिंग डीजीपी अरुण देव गौतम और एसपी लाल उमेद सिंह को भेजी जा चुकी है… अब देखना होगा ऐसे जबरन वसूलीबाज आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं…

देखें शिकायत और एफआईआर की प्रति…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन