साधना प्लस न्यूज में पत्रकारों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है। नई जानकारी लखनऊ से विभु त्रिपाठी के बारे में आ रही है।
विभु त्रिपाठी ने साधना प्लस में संवाददाता के पद पर ज्वाइन किया है। विभु त्रिपाठी ने इससे पहले समाचार प्लस चैनल में 7 वर्षो तक काम किया है।
राजधानी में विभु त्रिपाठी की गिनती सभ्य और शालीन पत्रकार के रूप में की जाती है। साधना प्लस न्यूज की ब्यूरो हेड सपना चारण ने बताया कि जल्द ही कई अन्य पत्रकार भी चैनल से जुडने जा रहे हैं।