Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अब वाराणसी में भी विधान केसरी, विनय कुमार पांडेय को चार्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक मॉर्निंग के अखबार विधान केसरी की पहुंच हो गई है। लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली और बिजनौर से पब्लिश होने वाले विधान केसरी अखबार की शुरुआत साल 2007 में बिजनौर से हुई थी।

बिजनौर के बाद उत्तर प्रदेश में अखबार बढ़ता चला गया। उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली और उत्तराखंड में डिजिटल के मसले पर विधान केसरी की मजबूत पकड़ है। वाराणसी में अखबार के ब्यूरो चीफ विनय कुमार पांडेय बनाए गए हैं। बनारस में प्रसार को लेकर अखबार की बड़ी योजना है।

बनारस के सांध्य कालीन हिंदी दैनिक गांडीव को किसी वक्त उबारने वाले विनय इससे पहले इवनिंग हिंदी डेली सन्मार्ग के एडिटोरियल हेड रह चुके हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान विनय ने डूब रहे अखबार आज को पठनीय बनाया था। विनय के साथ अब उनकी टीम विधान केसरी के लिए काम करेगी। सन्मार्ग में बतकहीबाज के नाम से विनय ने लंबे समय तक व्यंग्यात्मक कॉलम चलाया था जिसे पाठकों का भरपूर साथ मिला था।

गांडीव में रहते समय उन्होंने स्टोरी बेस्ड कॉलम आन द स्पाट चलाया था। आज में उनके द्वारा चलाए जा रहे कॉलम खरी बात की चर्चा राजधानी लखनऊ तक होती थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन