Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान में विधायकों की इतनी बड़ी घपलेबाजी की खबर पत्रिका से गायब है!

दैनिक भास्कर ने राजस्थान में कई विधायकों का स्टिंग कर विधायक निधि में घपलेबाजी करने की खबर प्रकाशित की थी। मामला इतना बड़ा था कि इस खुलासे के बाद आज ताजा अपडेट ये है कि विधायकों की विधायक निधि सीज कर दी गई है। लेकिन राजस्थान के दूसरे बड़े अखबार पत्रिका से यह न्यूज गायब है। इसे लेकर लोग एक्स पर ट्वीट करके क्या कुछ लिख रहे हैं- पढ़ें…


कपिल बिश्नोई-

मेरे घर पर राजस्थान पत्रिका अख़बार आता है…अभी सुबह-सुबह मैंने अख़बार खोल के देखा…सोचा विधायकों के भ्रष्टाचार वाली खबर पढ़ते है, क्या कुछ प्रगति हुई है मामले में….!!

लेकिन पूरा अख़बार छान लिया, विधायकों के भ्रष्टाचार वाली खबर का कहीं कोई नामोनिशान तक नहीं था…

माना कि दैनिक भास्कर ने ये स्टिंग ऑपरेशन किया था और खबर ब्रेक की थी…लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं है कि राजस्थान पत्रिका वाले ये खबर छापे ही ना…

आपके प्रतिस्पर्धी ने कोई अच्छा काम किया है तो बजाए द्वेष भावना रखने के आपको उसे प्रोत्साहित करना चाहिए….!!

ऐसा तो है नहीं कि आपके खबर ना छापने से उस खबर की अहमियत कम हो जाएगी….!


रघु-

मिडिया का मतलब है सच दिखाना पर आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हर कोई आगे निकलने की सोचता है।

कोई आगे बढता है तो जलन होती है, अगर भास्कर ने नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोली है तो सभी अखबार और मीडिया संस्थानों को यह सच्चाई दिखानी चाहिए थी भ्रष्टाचार की।

चाहें अखबार का नाम भले मत छापो, जो काम भास्कर ने किया है अन्य संस्थानों को भी करना चाहिए।

मूल खबर क्या है? पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन