Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वेब डेवलपर और पत्रकार विजय शुक्ला गिरफ्तार, विधायक से 3 करोड़ मांगने का आरोप

विजय शुक्ल

विजय शुक्ला बेसिकली वेब डेवलपर हैं. उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय आलोक तोमर के साथ काम किया है. आलोक तोमर की वेबसाइट्स डेटलाइन इंडिया और उनके ब्लाग का संचालन विजय शुक्ला किया करते थे. आलोक तोमर के निधन के बाद विजय शुक्ला ने अपना खुद का न्यूज पोर्टल बना लिया. उनकी वेब डेवलपिंग कंपनी Emag टेक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से है. उनके न्यूज पोर्टल का नाम एलएनआई यानि लोकल न्यूज आफ इंडिया है. इलाहाबाद के निवासी और काफी समय से दिल्ली में रहकर वेब डेवलपमेंट का कामकाज करने वाले विजय शुक्ल को गुड़गांव पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया.

गुड़गांव उर्फ गुरुग्राम के एक विधायक उमेश अग्रवाल का आरोप है कि विजय शुक्ला उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. वह तीन करोड़ रुपये मांग रहा था. विधायक का कहना है कि विजय शुक्ल काफी समय से कुछ फोटो और कुछ दस्तावेज उनके खिलाफ होने का दावा कर तीन करोड़ रुपये मांग रहा था. इस बात की शिकायत विधायक ने गुड़गांव पुलिस से की तो पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया.

विधायक उमेश अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक दिल्ली स्थित एक ऑनलाइन पोर्टल चलाने वाला विजय शुक्ल नामक शख्स काफी समय से उनके खिलाफ झूठी खबरें चला रहा है. शुरू में जब खबरें चलीं, उन्होंने अनदेखा कर दिया. हाल ही में विधायक की ओर से कराई गई वैष्णो देवी यात्रा के दौरान उसने कई वीडियोज बनाकर उन्हें तोड़मरोड़ कर पेश किया. इसी बात पर आरोपी ने विधायक को ब्लेकमेल कर 3 करोड़ रुपये की डिमांड की. विधायक ने बताया कि जब उसने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि इस संबंध में उसने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों से रुपए लिए हैं।

विधायक ने जब उससे सौदेबाजी की तो वह डेढ़ करोड़ लेने की बात तक आ गया. इस संबंध में विधायक की ओर से कल शिकायत की गई. इस पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन