Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने 2 कथित सोशल मीडिया पत्रकारों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

धर्मशाला : विजिलेंस ने जिला मुख्यालय में स्थित 2 निजी स्कूलों के चेयरमैन से खबरों के नाम पर जबरन रुपये मांगने वाले दो कथित पत्रकारों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए युवकों का नाम मृत्युंजय पुरी और राकेश भारद्वाज बताया जा रहा है. इन्हें विजीलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने खुद को मीडियाकर्मी बता कर झूठी व अपमानजनक खबर को प्रकाशित न करने की एवज में दोनों स्कूलों से 50-50 हजार रुपए की डिमांड की थी. इसके खिलाफ स्कूलों के चेयरमैन ने पुलिस थाना विजीलेंस धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी.

शिकायतकर्ता ने कहा था कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग न्यूज चैनल के लिए काम करने का दावा किया था. आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को उनके स्कूलों के बारे में झूठी और अपमानजनक खबरें प्रकाशित करने की धमकी दी और फर्जी खबर न फैलाने के लिए प्रत्येक से 50 हजार रुपए मांगे.

शिकायत के आधार पर विजीलेंस टीम ने आरोपियों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति के पास 25 हजार रुपए नकद और 25 हजार रुपए का एक चेक भी बरामद किया गया है. एसीपी विजीलेंस धर्मशाला बद्री सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि आरोपी पत्रकारों का मेडिकल करवाया जा रहा है और कल उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1810887343294849028?s=08

एसीपी विजिलेंस बद्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए कथित पत्रकारों में एक स्वयं को खबर अब तक और दूसरा अजब-गजब नामक न्यूज का बता रहा है, आगे की जांच की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन