Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दिव्यकीर्ति और ओझा पर ‘लल्लन’ की नाइट शिफ्ट, 9 घंटे में दस खबरें!

दीपांकर-

क्राइसिस मैनेजमेंट करने वालों को पता रहता है कि क्राइसिस मैनेजमेंट कब और कैसे करना है. जिसने पब्लिक इमेज बनाने में योगदान दिया है उसे भी ये मालूम है कि, ब्रांड कैसे मेनटेन करना है.

ये लीजिए विकास और ओझा के बयान पर लल्लन की 10 घंटे में 9 खबरें. नाइट शिफ्ट थी तो ये हाल है. हो सकता है आज शाम तक 100 खबरें केवल विकास और ओझा के बयानों पर हो जाएं.

पब्लिक का दिमाग पाट डालो, ओझा-ओझा, विकास -विकास करके. हालांकि, जिस कोचिंग में छात्रों की दुखद मौत हुई उसका ओझा जी या विकास जी से कोई सम्बन्ध नहीं था. लेकिन जो टीचर सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाली क्लास में हजार करोड़ कमाओ, राजा बनो ये सब बातें करता है क्या वो अपने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार करने के लिए प्रेरित नहीं करता?

सिविल सर्वेंट हजार करोड़ कैसे कमा लेगा बिना भ्रष्टाचार किए? फिर जब भ्रष्टाचार का शिकार बच्चे होते हैं तो आप उस टीचर का स्टैंड जानना चाहते हैं.

अरे भाई वो तो कह चुका है हजार करोड़ कमाओ. आपको ही स्टैंड जानने वाली रील देखनी है तो देखिए. आनी शुरू हो गई है, रील देखकर ही खुश रहना है? इंतजाम हो गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन