Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बस्तर के विकास तिवारी ‘रानू’ को 22वां रामेश्वरम हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार

झांसी। इस वर्ष भी प्रतिष्ठित पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. रामेश्वरदयाल त्रिपाठी जी की पुण्य स्मृति में हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण योगदान/लेखन के लिए रुपये 11 हजार का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

रामेश्वरम् संस्थान, झाँसी के अध्यक्ष डा. सुधांशु त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए निर्णायक समिति ने मीडिया के कई ग्रुपों के साथ काम कर चुके वरिष्ठ प़त्रकार विकास तिवारी रानू बस्तर. छत्तीसगढ़ को चयनित किया है। श्री तिवारी ने बस्तर की जनता और नक्सलियों की समस्याओं पर बेहतरीन रिपोर्टिंग की है।

वह यू टयूब पर बस्तर टाकीज नामक पेज भी चलाते हैं। एनडी टीवी के लिए भी रिपोर्टिेग करते हैं। इनकी बेहतरीन रिपोर्टस को ध्यान में रखकर उन्ह इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे क्षेत्र के सभी ज्वलंत मसलों पर लगातार बेबाक रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन