Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार के नेशनल हेड बनाए गये वीरेंद्र सिंह!

भारत समाचार न्यूज चैनल के स्टेट हेड और सीईओ वीरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। चैनल के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा ने उन्हें अब चैनल का नेशनल हेड नियुक्त कर दिया है। नीचे पढ़ें…


नवीन श्रीवास्तव-

अपनी भदेस शैली के खोजपरक बेबाक पत्रकारिता के लिए मशहूर मित्र भाई वीरेंद्र सिंह को भारत समाचार चैनल का नेशनल हेड बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामना।


वीरेंद्र सिंह का पोस्ट-

हर सम्मान नई ऊर्जा पैदा करता है। बड़े से बड़ा व्यक्ति या विचार भी घर में सम्मान की हसरत रखता है। आज ऐसी ही एक उपलब्धि ने साधारण को असाधारण बताया। समय चक्र अपनी गति से चलता रहता है पर कोई है जो आप पर मेहरबानी रखता है।

मेरे जीवन में जो कुछ भी मिला वह उसी एक हाथ से मिला जो मुझे सबसे अधिक प्रिय है। आज अचानक से आदरणीय बृजेश जी ने न्यूज़ रूम में बुलाया और कहा कि समय के साथ भूमिका बदलती रहनी चाहिए लिहाज़ा अब नेशनल हेड की नई भूमिका और दायित्व दिया जा रहा है।

भारत समाचार चैनल देश में नई उंचाईयों को छूने की ओर लगातार बढ़ रहा है। शीर्ष पर टिके रहने के लिए सतत प्रयास, कठिन परिश्रम और बृजेश जी जैसे God Father का होना आवश्यक है। यह सौभाग्य मेरे खाते में दर्ज है इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है।

चैनल के CEO के साथ National Head भूमिका में भी परिश्रम जारी रहेगा। आप सभी का आभार।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन