Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विश्व गौरव पब्लिक एप में हिंदी डेस्क मैनेजर बने

पत्रकार विश्व गौरव ने इनशॉर्ट्स मीडिया ग्रुप के पब्लिक ऐप में हिंदी डेस्क मैनेजर के तौर पर अपनी नई पारी का आगाज किया है. जानकारी के मुताबिक Public App में वह हिंदी स्टेट्स के स्ट्रिंगर्स पर काम करेंगे.

वे पिछले दस महीने से हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल ‘लाइव हिंदुस्तान’ में कार्यरत थे. लाइव हिंदुस्तान में विश्व गौरव वीडियो कॉरडिनेशन के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम कर रहे थे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राउंड जीरो से कई स्पेशल स्टोरीज कीं.

इससे पहले विश्व गौरव टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में काम कर रहे थे. एनबीटी ऑनलाइन में विश्व गौरव के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की स्ट्रिंगर्स टीम मैनेज करने की जिम्मेदारी थी.

विश्व गौरव ने बताया कि बीते पांच सालों में हाइपरलोकल लेवल पर काम करने के बाद समझ आया कि बदलते वक्त के साथ लोग अब तेजी के साथ अपने-आस पड़ोस की घटनाओं की जानकारी चाहते हैं. सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के वक्त में खबरें तो लोगों को तत्काल मिल जाती हैं, लेकिन उसमें विश्वसनीयता का संकट रहता है. प्रमाणिकता के साथ खबर अगले दिन अखबारों में आती हैं. ऐसे में लोकेशन बेस्ड ऐप और उससे जुड़े स्ट्रिंगर्स लोगों को उनके आस-पड़ोस की खबरें तत्काल उपलब्ध करवाते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में लोकेशन बेस्ड हाइपरलोकल पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रांति आने वाली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन