Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग करने गए विस्तार न्यूज के पत्रकार को महिलाओं ने दबोचा, देखें वीडियो

रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा में विस्तार न्यूज के पत्रकार को कुछ महिलाओं ने उस वक्त दबोच लिया जब वह पोषण आहार में गड़बड़ी की कवरेज करने पहुंचा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना रीवा, मध्य प्रदेश के पहड़िया पोषण आहार संयंत्र में हुई। पत्रकार विवेक तिवारी (विस्तार न्यूज़) पोषण घोटाले की जाँच करने गए थे, जहाँ महिला कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की, जैसा कि एक वीडियो में दिखा। यह घोटाला टेक होम राशन योजना से जुड़ा है, जिसमें CAG की रिपोर्ट के अनुसार फर्जी परिवहन, लाभार्थी डेटा में हेरफेर और सैकड़ों करोड़ की वित्तीय अनियमितताएँ शामिल हैं।

सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


ब्रजेश राजपूत-

विस्तार न्यूज़ के रीवा संवाददाता विवेक तिवारी पोषण आहार कारखाने में आ रही शिकायतों के बाद जब एडीएम के साथ कारखाने में जाने लगे तो कारखाने में काम करने वाली महिलाओं ने उनको बुरी तरह से रोका, इस कारखाने में पैरों से रौंद कर आहार बनाने का वीडियो वायरल हुआ था.


पियूष बबेले-

(Sep 6, 2022) मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विभाग में चल रहा है 2000 करोड़ रुपए का पोषण आहार घोटाला. महालेखाकार की रिपोर्ट में खुलासा. क्या यही है: ना खाउंगा और ना खाने दूंगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन