Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

व्हाइट हाउस में फायरिंग ट्रम्प का रचा ड्रामा तो नहीं?

पुष्प रंजन-

ये सब ट्रम्प का रचा ड्रामा तो नहीं?

व्हाइटहाउस की ख़बरों को जो संवाददाता कवर करते हैं, उनका एक असोशिएशन है. व्हाइट हॉउस करेस्पॉन्डेन्ट एसोशिएशन WHCA में 900 व्यक्तिगत सदस्य और 250 से अधिक समाचार संस्थान शामिल हैं.

उनके सदस्यों के लिए ट्र्रम्प ने वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में ‘सैटरडे नाइट डिनर’ का आयोजन किया था.

यह जगह व्हाइट हॉउस से दो किलोमीटर दूर, 1919 Connecticut Ave. पर है. यहाँ WHCA 2026 Journalism Awards भी ट्रंप अपने चम्पुओं को देने वाले थे.

आयोजन स्थल पर कैलिफोर्निया का एक शख़्स हथियारों के साथ घुसने की चेष्टा कर रहा था. तभी फायरिंग शुरू हुई. सूत्रों के अनुसार, US सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट को उनके सुरक्षा कवच पर गोली लगी है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जो हमलावर पकड़ा गया, वो 31 साल का कैलिफोर्निया का युवक है, जिसका नाम कुछ वजहों से छिपाया जा रहा है. गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मचनी स्वाभाविक है. ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेन्स को सुरक्षाकर्मी तड़ातड़ी वहाँ से हटा ले गए.

एक कहावत है, “आगलगी में कुत्ता नहीं जलता।” ये ट्रम्पवा भी उसी कुकुर के समान है. ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान, उस पर कई बार जानलेवा हमले हुए, लेकिन वो बाल-बाल बच गया।

सबसे गंभीर घटना 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हुई, जब ट्रम्प दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे थे। चुनावी सभा में शूटर ने गोली दागी, जो ट्रम्प की कनपट्टी छूती हुई निकल गई. तब हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई.

मौके पर ही हमलावर निपट गया, एक बेचारा दर्शक भी क्रास फायरिंग में मारा गया।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन