वॉशिंगटन में White House Correspondents’ Dinner के दौरान हुई फायरिंग के बाद मची अफरातफरी के बीच सोशल मीडिया पर एक नया दावा सामने आया है। कुछ पोस्ट्स में आरोप लगाया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान पत्रकारों ने शराब की बोतलें उठा लीं। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
Washington Hilton Hotel में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान गोली चलने की खबर के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद वीआईपी और पत्रकारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ वीडियो और पोस्ट वायरल होने लगे, जिनमें दावा किया गया कि अफरातफरी के दौरान कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाकर शराब की बोतलें उठा लीं।
हालांकि, इन दावों को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी या आयोजकों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वायरल हो रहे वीडियो उसी घटना से जुड़े हैं या किसी अन्य संदर्भ के हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की संवेदनशील घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट दावे तेजी से फैलते हैं, इसलिए किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
फिलहाल फायरिंग की घटना की जांच जारी है, वहीं बोतलें चोरी करने के वायरल दावों की सत्यता भी संदिग्ध बनी हुई है। ऐसे में इसे लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है।

“पत्रकार इंडिया के हों या अमेरिका के, डग्गेबाजी हर जगह है..”
डग्गेबाज पत्रकारों का ये वीडियो अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का है..
वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में अमेरिका के टॉप लोगों की इस पार्टी में फायरिंग और हमले के बाद सीक्रेट सर्विस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर ले गई और कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान हुआ, उसके बाद पत्रकारों ने टेबल पर रखी शैंपेन और वाइन की कीमती बॉटल्स अपने कब्जे में ले लीं.. वीडियो में कुछ महिला पत्रकार बॉटल्स ले जाती दिख रही हैं..
नज़ारा बिल्कुल वैसा ही है जैसा यहां लखनऊ में बड़ी कमर्शियल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अक्सर दिखता है.. डग्गा तो छोड़िए, पत्रकारों में खाने के लिए लूट-खसोट मच जाती है.. -विवेक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार
संबंधित खबर…
ट्रंप पर फायरिंग की कहानी, एएनआई संवाददाता की आंखों देखी जुबानी, देखें वीडियो


