Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में इतनी बढ़ गई जितनी अपने यहां अडानी-अंबानी की कुल संपत्ति है!

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में 8 की कंपनी टेक बेस्ड है; भारतीय नमक तेल में ही मिलावट कर रहे हैं!

राजेश साहू-

एलन मस्क के बारे में ये जानकारी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। असल में उनकी संपत्ति एक दिन में इतनी बढ़ गई जितनी अपने यहां अडानी-अंबानी की कुल संपत्ति है।

हुआ यह कि मस्क के स्पेसएक्स की 800 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन और आईपीओ आने की खबर के बाद मस्क की संपत्ति एक दिन में ही 168 बिलियन डॉलर बढ़ गई। 168 बिलियन डॉलर मतलब 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा। अपने यहां अडानी-अंबानी की कुल संपत्ति 16 लाख करोड़ है।

इस वक्त मस्क की टोटल नेटवर्थ 638 बिलियन डॉलर यानी 58 लाख करोड़ रुपए है। मस्क इस वक्त दुनिया के सबसे धनी आदमी हैं। 9 साल पहले संपत्ति महज 94 हजार करोड़ थी।

यहां कुछ लोगों को लगता है कि मस्क पे-आउट बंद कर देगा।


डॉ शीतल यादव-

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9 व्यक्ति अमेरिका से ही हैं और सिर्फ 1 फ्रांस से है। और इन 9 व्यक्तियों में से 8 व्यक्ति की कम्पनी टेक, AI, फ्यूचर टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट पर आधारित है।

यानी कि विज्ञान ही भविष्य है लेकिन भारत के व्यापारी टेक या Space के फील्ड में इन्वेस्ट करने के बजाय नमक और तेल बेचने पर लगे हुए हैं। अमेरिका “मेकर” बनता जा रहा है और हम बस “User” बनकर रह गए हैं।

अमेरिका के बिजनेसमैन एलन मस्क इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं इनकी वर्तमान संपति $638B है। और वर्तमान में दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति Google के संस्थापक “लैरी पेज” जिनकी संपति $265B है जो एलन से आधी से भी कम है।

एलन मस्क इतने आगे निकल चुके हैं कि अगले कुछ सालों में किसी भी व्यक्ति के लिए उनके आसपास पहुंचना भी मुश्किल है।

एलन और लैरी दोनों के पास कोई विरासती संपति नहीं है उन्होंने अपना ये एंपायर अपने दम पर बनाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन