
यशवंत सिंह-
उपेन्द्र राय अनथक ऊर्जा का नाम है। सुबह नौ बजे से “भारत एक्सप्रेस कॉनक्लेव” में लगातार मंच पर इंटरव्यू कर रहे हैं। मैं जब होटल ललित पहुँचा तब आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुँच रहे थे। थोड़ी देर में उनका इंटरव्यू शुरू हो गया। इनके बाद सुधांशु त्रिवेदी और केसी त्यागी मंच पर पदस्थ हुए।
आयोजन स्थल खचाखच भरा हुआ। बैठने की जगह मुझे और मेरे साथ गए मित्रों को चैनल के वरिष्ठ खोजी पत्रकार Dev Nath भाई ने दिलाई। कार्यक्रम स्थल के बाहर लोग मिल जुल रहे थे, चाय नाश्ता सूप मिठाई आइसक्रीम का आनंद उठा रहे थे। सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचा रहे थे।
भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन उपेंद्र राय जी के निजी सहायक भाई Manohar Kumar Singh जी सबका स्वागत और सबकी मदद करते मिले। अंदर कार्यक्रम जारी रहा और बाहर लोग खाने की लाइन में लग गए। भीड़ इस कदर थी कि प्लेटें कम पड़ने लगीं। लेकिन होटल वालों ने व्यवस्था संभाल लिया। शानदार लजीज भोजन का लुत्फ सबने उठाया।
पत्रकारिता के छात्र भी काफ़ी संख्या में उपस्थित थे। भारत एक्सप्रेस चैनल के तीन बरस पूरे होने पर आयोजित मेगा कॉनक्लेव जबरदस्त रूप से सफल रहा। देर शाम तक वीवीआईपी आते जाते रहे। भाई Ashwini Sharma बता रहे थे कि बीजेपी नेता और गायक मनोज तिवारी जी भी आने वाले हैं। आयोजन में सत्ता और विपक्ष दोनों के नेताओं को बुलाया गया।
संजय सिंह ने बहुत बेबाकी से अपनी बात रखी। सुधांशु त्रिवेदी ने युद्ध को लेकर बहुत आक्रामक और तार्किक तरीके से सरकार का पक्ष रखा व विपक्ष को गरियाया।

इस आयोजन की बहुत बड़ी उपलब्धि मंच से उपेंद्र राय का यह ऐलान रहा कि सहारा मीडिया को वो अपने नेतृत्व में फिर से पुरानी ऊंचाइयों तक ले जाएँगे। मतलब सहारा के निदेशकों ने सहारा मीडिया की डूबती नैया को पार लगाने के लिए उपेन्द्र राय को सबसे भरोसेमंद आदमी पाया और उन्हें ही सब सौंप दिया। सहारा मीडिया की लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए उपेंद्र राय से बढ़िया आदमी कोई हो भी नहीं सकता। वे सहारा मीडिया की रीढ़ रह चुके हैं। सुब्रत रॉय के प्रिय रहे हैं। उन्हें कानूनी और तकनीकी दिक्कतों से निपटना खूब आता है।
कुल मिलाकर उपेंद्र राय का जलवा दिनों दिन बढ़ रहा है। उनकी कीर्ति पताका विस्तार ले रही है। मैं जीवन में पहली दफ़े किसी मीडिया हाउस के कॉनक्लेव में पहुँचा और पत्रकार मित्रों से मिला बतियाया! भारत एक्सप्रेस कॉनक्लेव में मेरा भी इंटरव्यू किया गया।

आयोजन की सफलता के लिए भारत एक्सप्रेस के लोग जी जान से जुटे हुए दिखे। सबको बहुत बधाई और शुभकामनाएं!
कॉन्क्लेव से निकली ये बड़ी खबर…
सहारा अखबार ‘विद इन अ मंथ’ पहले की तरह आपके घरों तक पहुंचने लगेगा – उपेंद्र राय



