Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब पर आने वाले विज्ञापनों से मुक्ति के लिए नया प्लान- कीमत होगी आधी!

YouTube वीडियो देखने और गाने सुनने के दौरान विज्ञापन अक्सर मजा किरकिरा कर देते हैं. इन विज्ञापनों से कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई होती है लेकिन आम यूजर का एक्सपीरियंस खराब हो जाता है.

बहरहाल, यूजर्स की इस समस्या को दूर करने के लिए यूट्यूब ने 2024 में अपनी ऐड फ्री यूट्यूब प्रीमियम सर्विस शुरू की थी. जिसकी कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी भी देखी गई.

लेकिन जो लोग इस प्रीमियम की पूरी कीमत नहीं देना चाहते उनके लिए भी अच्छी खबर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब प्रीमियम लाइट नाम से एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रहा है, जो कम विज्ञापनों के साथ एक किफायती ऑप्शन होगा.

कहा जा रहा है कि इसकी कीमत रेगुलर प्रीमियम प्लान से आधी होगी.

द वर्ज नामक वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, यूट्यूब प्रीमियम लाइट की टेस्टिंग वर्तमान में जर्मनी, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत चुनिंदा बाजारों में की जा रही है. 8.99 डॉलर प्रति माह कीमत वाला यह नया प्लान रेगुलर प्लान की कीमत 16.99 डॉलर से आधा रखा गया है.

हालांकि लाइट प्लान में यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक, बैकग्राउंड प्ले या ऑफलाइन डाउनलोड जैसे कुछ फुल प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलेंगे.

इस प्लान को भारत में उपलब्ध होने को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट में इतना ही बताया गया है कि यह सेवा यदि भारत में शुरू होती है तो इसकी कीमत 75 रुपये प्रति माह हो सकती है. जो कि रेगुलर यूट्यूब प्रीमियम के मौजूदा 149 रुपये से आधा होगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन