Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जोमैटो के शेयर में आई भयंकर तेज़ी, नुक़सान घटने और रेवेन्यू बढ़ने से बाज़ार ने झूम कर स्वागत किया!

Zomato Q1 Results:

-रेवेन्यू बीते साल की इसी तिमाही के मुकाबले 67.44 फीसदी बढ़कर 844 करोड़ रुपये से 1413.90 करोड़ रुपये पहुंचा!

-नुकसान घटकर 186 करोड़ रुपये पर आया!

-कंपनी के पास है 11,400 करोड़ का कैश बैलेंस!

शुरुआती चढ़ाई के बाद बहत्तर परसेंट से ज़्यादा टूट चुके जोमैटो के शेयर अब तेज़ी पकड़ रहे हैं। कल घोषित क्वाटर एक के रिज़ल्ट सकारात्मक हैं। कम्पनी ने आमदनी में वृद्धि की है और नुक़सान पर काफ़ी नियंत्रण लगाया है। इस नतीजे के बाद कम्पनी के शेयर को पंख लग गए।

30 जून को ख़त्म हुए क्वाटर वन में नेट लॉस 186 करोड़ है जो पिछले साल की पहली तिमाही में 356 करोड़ रुपए हुआ करता था। आमदनी में 68% की बढ़ोतरी हुई है जो 1,414 करोड़ रुपए है।

कह सकते हैं लगातार बुरी खबरों के चलते चर्चा में रही जोमैटो के लिए 2022-23 के पहली तिमाही अप्रैल से जून के लिए नतीजे कुछ राहत भरी खबर लेकर आए हैं और इसका असर शेयर मार्केट में आज देखने को मिला। कंपनी का नुकसान इस तिमाही में घटकर 186 करोड़ रुपये रह गया है तो रैवेन्यू में 67 फीसदी का उछाल आया है.

जोमैटो का रेवेन्यू बीते साल की इसी तिमाही के मुकाबले 67.44 फीसदी बढ़कर 844 करोड़ रुपये से 1413.90 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. वहीं अप्रैल से जून के बीच 186 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो जनवरी से मार्च के बीच 359.70 करोड़ रुपये रहा था. तो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 360.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

कंपनी का Ebitda नुकसान घटकर 150 करोड़ रुपये रह गया है. कंपनी के मुताबिक अप्रैल से जून तिमाही में ग्रॉस आर्डर वैल्यू में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6430 करोड़ रुपये रहा है जिसके चलते रेवेन्यू में उछाल देखने को मिला है.

जोमैटो के नतीजे शेयर बाजार के बंद होने के बाद आए थे। जोमैटो का शेयर 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 46.30 फीसदी पर क्लोज हुआ है. लेकिन इसने आज बीस प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपर सर्किट लगा दिया।

76 रुपये प्रति शेयर पर आईपीओ लाने वाली जोमैटो के शेयर का भाव 40.60 रुपये के निचले स्तर तक जा लुढ़का था. आज ये शेयर 55.55 पर पहुँच गया। शेयर में तेज़ी बने रहने के पूरे आसार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन